न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
कलेक्टर की पहल, रेडक्रॉस से दो जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता
शिवपुरी, 05 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए
दो जरूरतमंद आवेदकों को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शिवपुरी के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
फतेहपुर, गडरिया वाली गली, वार्ड क्रमांक 15 निवासी कमला जाटव द्वारा अपनी पोती पलक जाटव के विवाह हेतु सहायता राशि की मांग की गई थी।
कलेक्टर श्री वर्मा ने रेडक्रॉस से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।
इसी प्रकार महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी राजकुमार ओझा द्वारा अपनी पत्नी के हृदय रोग एवं किडनी के उपचार हेतु आर्थिक सहायता की मांग पर रेडक्रॉस के माध्यम से 5 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई।
अपर कलेक्टर दिनेश शुक्ला ने दोनों आवेदकों को रेड क्रॉस से आर्थिक सहायता के चेक सौंपे। कलेक्टर ने जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

