न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
शिवपुरी। जिले के महलसराय क्षेत्र में शराब दुकान को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है, जहां स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि एक ही व्यक्ति के नाम पर दो शराब दुकानें संचालित की जा रही हैं, जिससे नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं।
बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि शासन की स्पष्ट गाइडलाइन के बावजूद इस तरह की अनियमितता आखिर कैसे संभव हो रही है। इससे न केवल राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।
गुस्साए ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर शिवपुरी पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि आबकारी विभाग की मिलीभगत के बिना इस तरह का खेल संभव नहीं है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
इस पूरे मामले में अब तक प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में और अधिक असंतोष बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कलेक्टर शिवपुरी, ग्वालियर कमिश्नर और भोपाल सचिवालय तक शिकायत पहुंचाने की बात कही है।
जनता की मांग:
अवैध रूप से संचालित दुकानों को तत्काल बंद किया जाए
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो
पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब तक संज्ञान लेता है और क्या कार्रवाई करता है, या फिर मामला यूं ही दबा दिया जाएगा।
कलेक्ट्रेटपरिसरशिवपुरी सचिवमध्यप्रदेश
भोपालसचिवालय
भाजपाशिवपुरी
कलेक्टरशिवपुरी
ग्वालियरकमिश्नर
भोपाल
डांका
—

