नर सेवा ही नारायण सेवा है हम सब मिलकर इस सेवा कार्य में सहभागी बने: प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

 नर सेवा ही नारायण सेवा है हम सब मिलकर इस सेवा कार्य में सहभागी बने: प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन।

भीषण गर्मी को देखते हुए अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने सदर बाजार में लगाईं शीतल जल प्याऊ

शिवपुरी। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन शिवपुरी द्वारा ग्रीष्म ऋतु के आगमन पर तथा भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन,राहगीरों की सुविधा के लिए निशुल्क शीतल जल प्याऊ शहर के सेठ टोडरमल मार्केट सदर बाजार में लगाई गई। 

दिन प्रतिदिन बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए आम जन की पिपासा शांत करने हेतु निशुल्क शीतल जल प्याऊ लगाई गई,इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है हम सब मिलकर इस सेवा कार्य में सहभागी बने। और ऐसे पुनित कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लें। 

इस दौरान मुकेश जैन,श्रीमती प्रीति जैन,हरिओम जैन,मुकेश जैन,शिव शंकर गुप्ता,मुकेश जैन मंगरौनी, श्रीमती शिखा सिंघल,राजेश गोयल, राजेश सिंघल,संजीव जैन,शैलेंद्र मित्तल,मनोज अग्रवाल,अंकुर सिंघल, प्रमोद जैन,पंकज जैन,अमित गोयल,श्रीमती अनीता जैन,श्रीमती स्मिता गुप्ता,श्रीमती कल्पना अग्रवाल,श्रीमती ममता मित्तल सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने