पोहरी जेल में नशा मुक्ति शिविर आयोजित, बंदियों को दिया जागरूकता का संदेश।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

पोहरी जेल में नशा मुक्ति शिविर आयोजित, बंदियों को दिया जागरूकता का संदेश।

शिवपुरी, 27 अप्रैल 2026/ पोहरी में जेलर सौरभ वर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को पोहरी जेल प्रांगण में नशा मुक्ति शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सामुदायिक स्तर पर कार्यरत विकास संवाद समिति के अजय यादव के सहयोग तथा विधिक सहायता के तहत पी.एल.वी. आकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

शिविर के दौरान जेल में बंद कैदियों को नशे के घातक दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि शराब, ड्रग्स, गांजा, ब्राउन शुगर, तंबाकू, सिगरेट और गुटखा जैसे नशीले पदार्थ न केवल शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि व्यक्ति के परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करते हैं। बंदियों को इनसे दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित बंदियों को समझाइश दी गई कि वे अपराध और नशे की दुनिया से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में लौटें। उन्हें यह भी बताया गया कि रिहाई के बाद एक नई शुरुआत कर वे सम्मानजनक जीवन जी सकते हैं और दोबारा जेल आने की नौबत से बच सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विकास संवाद समिति द्वारा बंदियों के लिए स्वल्पाहार वितरित किया गया। शिविर ने बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करने और नशा मुक्त जीवन की दिशा में प्रेरित करने का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने