न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
बिहार प्रांत में वैशाली स्थित प्राकृत जैन शास्त्र एवं अहिंसा शोध संस्थान को बचाने सकल जैन समाज एवं राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन ने दिया ज्ञापन।
महेन्द्र जैन भैयन शिवपुरी ।
भगवान महावीर स्वामी जी की जन्म स्थली वैशाली बिहार में भगवान महावीर स्वामी जी की स्मृति में प्राकृत जैन शास्त्र एवं अहिंसा शोध संस्थान की स्थापना 23 अप्रैल 1956 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के द्वारा की गई थी। इस संस्थान के लिए दानवीर श्रेष्ठी साहू शांति प्रसाद के द्वारा भवन की व्यवस्था की गई थी।
प्रेस को दी जानकारी में महेन्द्र जैन भैयन संगठन महामंत्री राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन,हरिओम जैन जिला संघ नायक राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने बताया कि 1956 से अब तक इस प्राकृत जैन शास्त्र एवं अहिंसा शोध संस्थान ने प्राकृत भाषा, जैन शास्त्र, अहिंसा, दर्शन आदि के क्षेत्र में देश भर में अनेक विद्वानों को तैयार किया है। बिहार की भाजपा सरकार द्वारा अब इसे बंद कर दिया गया है। इस संस्थान में पिछले 20 वर्षों से कोई भी नई नियुक्ति बिहार सरकार ने नहीं की है इसी कारण से अब षडयंत्र पूर्वक इसे बंद कर दिया गया है जिसे खुलवाने के लिए परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज द्वारा बार-बार समाज को प्रेरणा दी जा रही है जिसके लिए पूरे भारत में जैन समाज प्रयास कर रही है।
इसी क्रम में आज शिवपुरी में भी सायंकाल 5:00 बजे सकल जैन समाज, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ,विश्व जन संगठन एवं राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी ने संयुक रूप से जॉर्ज कुरियन केंद्रीय राज्य मंत्री अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार के नाम जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया दिया जिसे अपर कलेक्टर दिनेश शुक्ला जी ने ग्रहण किया। ज्ञापन का वाचन राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी के मुख्य संयोजक शत्रुघ्न सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर मुकेश जैन पत्रकार, धरमचंद जैन,पं ऋषभ जैन,भीकम चंद जैन, रोहित दुबे विधि संयोजक राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन, वाय के जैन,नरेश जैन, शैलेन्द्र जैन, अरविन्द जैन आरती जैन आदि उपिस्थति थे।*

