कलेक्टर ने जनपद शिक्षा केन्द्र शिवपुरी के बीआरसीसी को दिया कारण बताओ नोटिस

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

कलेक्टर ने जनपद शिक्षा केन्द्र शिवपुरी के बीआरसीसी को दिया कारण बताओ नोटिस।

शिवपुरी, 23 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने कार्य में लापरवाही पर बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

अमर शहीद तात्याटोपे के बलिदान दिवस 18 अप्रैल को रैली एवं समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में बीआरसीसी को स्वयं व अपने अधीनस्थ अमले के साथ सहभागिता करने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनान्तर्गत जिला स्तरीय सामूहिक सम्मेलन में भी वर-वधुओं का पंजीयन, टोकन वितरण कार्य  में भी अनुपस्थित रहने और सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों में भी रूचि न लेने पर जनपद शिक्षा केन्द्र शिवपुरी के बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।   

संबंधित बीआरसीसी द्वारा सूचना पत्र का जवाब 28 अप्रैल  तक कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नियत अवधि में जवाब प्रस्तुत न करने एवं जवाब संतोषजनक न पाये जाने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 एवं प्रतिनियुक्ति सेवा शर्तों के तहत कार्यवाही की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने