खोड़ में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 



समाचार

खोड़ में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान।

शिवपुरी, 11 अप्रैल 2026/ शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से ग्राम पंचायत खोड़ में खोड़-बीरा सेक्टर के ग्रामों का संयुक्त जन समस्या निवारण शिविर एवं हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में विशेष रूप से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी गई।

शिविर में 12 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर उनका निराकरण किया गया। कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 12 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। बालिका सशक्तिकरण के अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, वहीं पात्र हितग्राहियों को पेंशन एवं कल्याणी पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। स्थानीय विकास को प्रोत्साहित करते हुए ग्राम पंचायत खोड़ द्वारा भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र जारी किया गया। साथ ही राजस्व विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को खसरा एवं खतौनी की प्रतियां मौके पर उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के दौरान जिला परामर्शदाता द्वारा ग्रामीणों को जल, स्वच्छता एवं स्वास्थ (WASH) के संबंध में जागरूक किया गया। स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता की आदतों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु पिछोर विकासखंड में 1000 संस्थानों (पंचायत भवन, विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र) में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे भूजल स्तर में सुधार एवं जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में सरपंच डॉ. सीमा सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष सहदेव लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने