आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायकाओं का एफटीके का प्रशिक्षण सम्पन्न।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायकाओं का एफटीके का प्रशिक्षण सम्पन्न।



ग्राम स्तर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है उद्देश्य।

शिवपुरी, 30 अप्रैल 2026/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शुभम अग्रवाल के निर्देशन में जल गंगा अभियान के अंतर्गत होने बाली गतिविधियों के तारतम्य में करेरा विकासखंड में फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) का प्रशिक्षण महिला एवं बाल विकास कार्यालय करेरा में सम्पन्न हुआ, जहां पर 35 ग्रामों की समस्त कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, सुपरवाइजर उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर शुद्ध पानी उपलब्ध कराना एवं दूषित पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम करना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के माध्यम से सभी ग्रामीणों को स्वच्छ  पेयजल, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी पैरामीटर की जानकारी विस्तार से दी गई एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं से विभिन्न जल नमूनों की जांच कराई गई। एफटीके का प्रशिक्षण दिया गया एवं एचटूएस किट एवं एफटीके किट वितरित कर नियमित जल परीक्षण करने हेतु प्रशीक्षित एवं जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीएचई के सहायक यंत्री आर.डी.एस.दंडोतिया, उपयंत्री हिमांशी गुप्ता, ब्लॉक कॉर्डिनेटर संजय श्रीवास्तव, पीएमयू रंजना शर्मा, लैब केमिस्ट रिजवाना कुरैशी, एंट्री ऑपरेटर ऋचा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने