न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
शिवपुरी शहर में खुद पड़े हैं मौत के गड्ढे, जिम्मेदार बेपरवाह, खतरे में शहरवासी पाइप लाइन लीकेज सुधारने के फेर में ।
6 माह से पुरानी शिवपुरी के गड्ढा, विष्णु मंदिर के सामने डेढ़ माह में दूसरी बार खोदी सीसी रोड।
शिवपुरी। यदि आप शिवपुरी शहर में रात के समय निकल रहे हैं, तो सावधानी से चलें, क्योंकि यहां मौत के गड्ढे खुद हुए हैं।
पानी की पाइप लाइन लीकेज सुधारने के नाम पर सीसी सड़कें खोदकर महीनों से छोड़ दी गईं,
जिसमें गिरकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्थिति इतनी खतरनाक है कि इसमें गिरकर कभी भी कोई दुनिया छोड़ सकता है।
खतरा नंबर एक
पुरानी शिवपुरी रोड
यहां पर सीसी रोड के पास नाले में से डाली गई पानी की पाइप लाइन लीक हो गई थी। उसे सुधरने के लिए नई बनाई गई सीसी रोड
लगभग 25 फीसदी एरिया चौड़ाई में खोदकर 6 महीने से यूं ही छोड़ दिया गया।
इसमें एक बच्चा गिरकर अस्पताल पहुंच चुका है, तथा स्थानीय लोगों ने उसकी साइड में पत्थर पटिया रख दी।
इसकी जानकारी नपा के सभी जिम्मेदारों को है, लेकिन अभी तक न तो लीकेज सुधारा, और न यह मौत का गड्ढा बंद किया।
खतरा नंबर दो: विष्णु मंदिर के सामने
यहां पर छत्री रोड से पुरानी शिवपुरी जाने वाली सड़क के मोड़ पर पानी की लाइन डेढ़ माह में दूसरी बार लीक हो गई। इससे पहले जब लाइन लीक हुई तो सीसी
तोड़कर गड्ढा 15 दिन तक खुला रहा था, इस बार अभी तो 6 दिन हुए हैं।
गड्ढा खोदने से निकली मिट्टी को सड़क पर डाल देने से आधी से अधिक सड़क बंद हो गई।
साथ ही बर्फ फैक्ट्री की तरफ से आने वाला कोई भी बाइक सवार या साइकिल सवार इस गहरे गद्दी गिरकर गंभीर चोटिल हो सकताScindia
