श्री तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर हर्षोल्लास मनाया गया भगवान परशुराम प्रोकट्योत्सव समारोह।

 न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

समाचार 

श्री तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर हर्षोल्लास मनाया गया भगवान परशुराम प्रोकट्योत्सव समारोह।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा  वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरगोविंद शर्मा एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव  समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री पुरुषोत्तम दास महाराज जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  सर्किल जेल की जेलर पंडित आर सी शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पंडित माधव शरण दुबे एवं पंडित विनोद शास्त्री थे   बुजुर्ग सम्मानित सदस्यों एवं श्रीमती वंदना दीक्षित, डॉक्टर सुखदेव गौतम अशोक कुमार शर्मा , भारत उपाध्याय ने भगवान परशुराम का पुष्प माला पहनाकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया रंगारंग कार्यक्रम में श्री गणेश वंदना ।  व भजनों पर छात्रोंओं ने मनमोहन प्रस्तुति कर समोरोह में चार चांद लगायें  । पंडित पुरुषोत्तम कांत ने स्वागत भाषण के साथ  निर्माणाधीन  भगवान परशुराम मंदिर का आय व्यय  पत्रक प्रस्तुत किया। बुजुर्ग पंडितों मुरारी लाल शर्मा माधव शरण दुबे का पैर पूजन किया  तथा कक्षा 10 में 10 एवं 12 में 85 से 98% तक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का समिति द्वारा सम्मान किया गया साथ ही योग गुरु कैलाश नारायण मुद्गल का एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक पुरुषोत्तम शर्मा का भी समिति द्वारा सम्मान किया गया  । के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर ने अपने  उद्बोधन में कहा कि आज ब्राह्मण समाज के युवाओं को शिक्षा संस्कार शस्त्र और शास्त्र से परिपूर्ण होना बहुत जरूरी है जब ही हमारे समाज का व देश का विकास होगा। पंडित विनोद शास्त्री द्वारा परशुराम सभागृह के लिए₹200000 दान किया तथा हजारी प्रसाद दीक्षित गायत्री कॉलोनी वालों ने सभागार के लिए 151000 दान की है यह सबसे बड़ी दानदाता समाज के हैंतथा  तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विनोद शास्त्री कर रहे  ने कहा कि हमें संस्कार के साथ शस्त्र व अपनी ताकत पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जब समाज शारीरिक  रुप से ताकतवर हो जाएगा उसी दिन ब्राह्मण समाज की समस्या हल हो जाएगी। गौ सेवा के लिए पूरे समाज को तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन महावीर मुद्गल एवं विजय भारद्वाज  ने किया अंत में आभार पंडित भरत  उपाध्याय एवं कुंज बिहारी परसारणीने व्यक्त किया।  पद्यांश भार्गव द्वारा हनुमान चालीसा का कैलेंडर उपस्थित समाज को वितरण किए।अंत में सभी का समाज का भोजन  भंडारा कार्यक्रम का हुआ।   परशुराम आरती उपरांत कार्यक्रम का समापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने