कलेक्टर एवं विधायक शिवपुरी ने नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद ।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

कलेक्टर एवं विधायक शिवपुरी ने नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद ।

शिवपुरी में 200 जोड़ों के निशुल्क सामूहिक विवाह का हुआ ऐतिहासिक और भव्य आयोजन।

शिवपुरी, 19 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा एवं विधायक शिवपुरी देवेन्द्र जैन ने शिवपुरी के गांधी पार्क मैदान में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लगभग 200 जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आयोजित होने वाले यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से किया गया।

जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता रावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रम्हेन्द्र गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि 200 जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन के लिए सभी दूल्हा-दुल्हन, परिजन और रिश्तेदार भी बधाई के पात्र हैं 

जिनके द्वारा फिजूल खर्च को छोड़कर सामूहिक विवाह के संस्कार को अपनाया गया। सबको सामूहिक विवाह का संस्कार अपनाना चाहिए जिसमें सबको फायदा होता है सब एक साथ एकत्र होते हैं, जिससे सबको एक अच्छा संस्कार मिलता है। 

उन्होंने कहा कि आज का आयोजन अत्यंत भव्य आयोजन


है। जिसमें वर वधु को अच्छे से वैवाहिक सामग्री भी प्रदान की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने