शिवपुरी-कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने गुरुवार को आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 


समाचार 

औचक निरीक्षण में बंद मिला आंगनवाड़ी केंद्र, कार्यकर्ता अनुपस्थित।

शिवपुरी-कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने गुरुवार को आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कोलारस नगर के मानीपुरा स्थित आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र सुबह करीब 10:30 बजे बंद मिला, 

जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए।

इसके बाद रामनगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया, 

जहां केंद्र खुला तो मिला, लेकिन एक भी बच्चा मौजूद नहीं था। 

केंद्र पर केवल सहायिका ही उपस्थित मिली, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मालती धाकड़ अनुपस्थित पाई गईं।

एसडीएम ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन में सुधार लाने के निर्देश भी दिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने