पूर्व सैनिकों ने कलेक्टर से की मुलाकात, "हमारी दृष्टि हमारे आंतरिक संस्कारों का प्रतिबिंब होती है" - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ।

न्यूज चाचा का धमाका

पूर्व सैनिक

"हमारी दृष्टि हमारे आंतरिक संस्कारों का प्रतिबिंब होती है"  -  कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ।

शिवपुरी - इन्डियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश9 कोऑर्डिनेटर एवं जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में, संगठन के सदस्य एवं पदाधिकारीयों ने, शिवपुरी के नए कलेक्टर अर्पित वर्मा से मुलाकात कर संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में चर्चा की। सैनिकों की समस्याओं को बताया।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि संगठन पूर्व सैनिकों, विधवाओं, बच्चों के लिए शासन प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करता है ।

ऑपरेशन सिंदूर में संगठन ने कलेक्टर साहब के साथ मिलकर सिविल डिफेंस के लिए काम किया। कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि हमारा ऐसा मानना है कि सकारात्मक दृष्टि संबंधों में सम्मान, प्रेम और सौहार्द को बढ़ाती है।

संगठन नेशन फर्स्ट की भावना , समरसता, सौहार्द, जात-पात , भेद-भाव से दूर सभी भारतीयों के लिए कार्य करता है। हमारा मानना है कि हमारी दृष्टि हमारे आंतरिक संस्कारों का प्रतिबिंब होती है। हम किसी को ऊंच नीच की भावना के साथ नहीं देखते हैं। समानता का व्यवहार ही हमारा धर्म है। राष्ट्र सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।

सैनिक कल्याण संयोजक सूबेदार अशोक शर्मा ने कहा कि झंडा दिवस के लिए विभागों से योगदान राशि दिलवाने में सहायता करें। जिससे लक्ष्य हासिल हो। जो जिला सबसे अधिक रुपए अमर शहीदों के लिए देता है, उस जिले को राज्यपाल महोदय झंडा दिवस के अवसर पर सम्मानित करते हैं। और ट्रॉफी दी जाती है। ये रुपए शहीद सैनिकों की विधवाओं और बच्चों के कल्याण के लिए दिए जाते हैं। वरिष्ठ पूर्व सैनिक कैलाश सिंह जादौन, कैप्टन चन्द्र किशोर चतुर्वेदी, ने अपनी बात रखी।

इसके बाद अपर कलेक्टर दिनेश चन्द्र शुक्ला एवं डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ से सैनिक समस्याओं के बारे में चर्चा की।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा, सूबेदार हरि किशोर धाकड़,कैप्टन चन्द्र किशोर चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, महासचिव प्रवीण गुप्ता, मनोज दीक्षित, बलराम ओझा, सूबेदार परगट सिंह एनसीसी, जयकुमार, तेजभान सिंह, जितेंद्र सिंह जाट, शिवकुमार समाधिया आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने