न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
खनियाधाना नगर परिषद में सोमवार को परिषद की सामान्य सभा की बैठक आहूत की गई।
बैठक के एजेंडे में अध्यक्ष छाया सतेंद्र साहू ने स्वयं के अवकाश पर जाने का बिंदु जुड़वाया था।
बैठक के दौरान सभी पार्षदों की सहमती से छाया सतेंद्र साहू के दो माह के अवकाश पर जाने का मुद्दा पास किया गया
उपाध्यक्ष राधा चौहान को अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया।
पूर्व अध्यक्ष ने 18 मार्च को सीएमओ आशुतोष त्रिपाठी को अपने लेटर हेड पर एक पत्र भी दिया है, जिसमें उन्होंने अपने ससुर के खराब स्वास्थ्य हवाला देते हुए,
1 अप्रैल से 30 मई तक का अवकाश मांगा।
अब अगले दो माह तक राधा चौहान ही खनियाधाना नगर परिषद की अध्यक्ष होंगी।
बाक्स
मैं सीएमओ के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान करूंगी
जब तक यह पदभार रहेगा तब तक वह नगर की पेयजल संकट, सफाई सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगी।
उनका कहना था कि वह इन समस्याओं के समाधान के लिए सीएमओ के साथ विचार विमर्श करेंगी,
उनके साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगी।
बाक्स
कार्यकाल पूरा करने की चर्चाएं भीं...
खनियाधाना नगर परिषद में अचानक हुए इस परिवर्तन को लेकर राजनैतिक हल्कों में तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
राजनैतिक सूत्रों का कहना है कि चूंकि छाया सतेंद्र साहू और खनियाधाना सीएमओ आशुतोष त्रिपाठी के बीच में पिछले लंबे समय से सामंजस्य नहीं बैठ रहा था।
दोनों की लड़ाई के बीच आमजनता और पार्षदों का नुकसान हो रहा था।
सूत्र बताते हैं कि, इसी के चलते पार्टी के नेताओं ने छाया सतेंद्र साहू को अवकाश पर जाने के लिए बोला गया है
ताकि आमजन के काम हो सकें और वह अपने ससुर की सेवा कर सकें।
सूत्रों की मानें तो अब राधा चौहान नगर परिषद का शेष बचा हुआ कार्यकाल पूरा करेंगी। इसे जातिगत वोटों के समीकरण से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
