न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद् जैन जिला शिवपुरी
समाचार
शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 30 और 32 की महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई।
पार्षद कमल किशन शाक्य के नेतृत्व में पहुंचीं महिलाओं ने प्रशासन से जल्द राशन वितरण की मांग की है।
पार्षद कमल किशन शाक्य ने आरोप लगाया कि पिछले लगभग एक साल से वार्ड के लोगों को राशन के लिए परेशान किया जा रहा है।
वार्ड 30 के उपभोक्ताओं को वार्ड 32 की राशन दुकान से खाद्यान्न मिलता था।
पार्षद के अनुसार, दुकान पर महीने में केवल तीन दिन ही राशन वितरण होता है,
जिससे मजदूरी करने वाले कई परिवारों को समय पर खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है।
पार्षद कमलकिशन शाक्य का आरोप है कि वार्ड 34 की राशन दुकान के सेल्समैन सुनील राठौर द्वारा वार्ड 30 और 32 के लोगों को राशन नहीं दिया जा रहा है।
सेल्समैन पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायतें भी सामने आई हैं।
पार्षद ने इस संबंध में तहसीलदार से भी चर्चा की थी,
जिन्होंने सोमवार से राशन वितरण शुरू कराने का आश्वासन दिया था,
लेकिन तय दिन पर भी राशन वितरण शुरू नहीं हुआ,
जिसके बाद नाराज होकर महिलाएं और उनके परिवारजन कलेक्ट्रेट पहुंचे।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि वार्ड 34 की दुकान से राशन मांगने पर सेल्समैन सुनील राठौर ने उनके राशन कार्ड फेंक दिए
और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
पार्षद कमलकिशन शाक्य ने कहा कि जिन लोगों ने घोटाला किया है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए,
लेकिन इसका खामियाजा गरीब परिवारों को नहीं भुगतना चाहिए। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों को जल्द से जल्द राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।
