न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पदभार ग्रहण किया।
शिवपुरी, 13 अप्रैल 2026/जिले के नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत विजय राज, एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किये गये आदेश के तहत वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा को शिवपुरी कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।
उक्त आदेश के क्रम में नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय शिवपुरी पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।
भारतीय प्रशासनीक सेवा के अधिकारी अर्पित वर्मा इसके पूर्व श्योपुर जिले में कलेक्टर के पद पर कार्य कर चुके है।

समाचार