News चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना खनियाधाना द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 86/26 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को मुखबिर सूचना पर से बस स्टेण्ड करैरा से सुरक्षित दस्तयाव कर परिजनों को सुपुर्द किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे नावालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयावी हेतु शिवपुरी जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत अपराधो मे अपह्रत नाबालिग बालक बालिकाओं की दास्तयावी हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त अभियान के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर श्री प्रंशात शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में थाना खनियाधाना के अपराध क्रं.86/26 धारा 137 (2) मे अपहृता को बस स्टेण्ड करैरा से मुखवर की सुचना पर से सुरक्षित दस्तयाव कर परिजनों को सुपुर्द किया।
सराहनीय भूमिका – निरी.केदार सिंह यादव, सउनि राम सिंह भिलाला ,सउनि हजारीलाल,प्र.आर. 776 नीतू सिंह ,प्र.आर. 95 हीरा सिंह, आर. 1073 अनूप कुमार , आर. 781 हेम सिंह , आर. 363 जयवीर, आर. 717 देवेश , आर. 820 अरविन्द्र , आर. 671 रवि वाथम, म.आर. 577 हनीराजा चौहान की सराहनीय भूमिका रही है।
