न्यूज चाचा ला धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
आज भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर शिवपुरी स्थित जिला कार्यालय में कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय से संचालित लाइव प्रसारण को एलईडी के माध्यम से सुना गया
झंडा वंदन किया गया। कार्यालय को फूल-मालाओं से सजाया गया तथा मिष्ठान वितरण कर उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभी मंचासीन अतिथियों ने भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास एवं उसकी विचारधारा पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भाई श्री के.पी. परमार जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त जिला महामंत्री एवं स्थापना दिवस जिला संयोजक श्री योगेंद्र रघुवंशी (बंटी भैया) द्वारा किया गया।
मंचासीन गणमान्य अतिथियों में पूर्व जिला अध्यक्ष
पूर्व संगठन मंत्री डॉ. प्रभाकर लवंगिकर जी, मिशा बंदी श्री विमलेश गोयल जी,
पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश खटीक जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अशोक खंडेलवाल जी, श्री विमल जैन (मामा) जी,
पूर्व विधायक श्री नरेंद्र बिरथरे जी, भाजपा नेता श्री हरवीर रघुवंशी जी, श्री विजय शर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव जी, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत जी, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा जी,
जिला महामंत्री भाई श्री लवलेश जैन (चीनू) जी, टोली के जिला सह संयोजक श्री नीरज तोमर जी सहित समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#भारतीय_जनता_पार्टी #स्थापना_दिवस #Shivpuri #BJP #संगठन_ही_शक्ति #राष्ट्रसेवा

