थाना खनियाधाना पुलिस द्वारा आरोपी से एक 315 बोर का कट्टा एक जिन्दा राउण्ड एक मिस राउण्ड जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

समाचार 

थाना खनियाधाना पुलिस द्वारा आरोपी से एक 315 बोर का कट्टा एक जिन्दा राउण्ड एक मिस राउण्ड जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया

एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।*

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे अवैध हथियार व एमयुनेशन के विरूध्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

दिनांक 05.04.2026 को मुखविर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति चर्च के आंगे नहर के पास नीम तलैया थाना खनियाधाना पर एक व्यक्ति अवैध 315 बोर का कट्टा खुर्से खडा है। मुखविर की सूचना पर विश्वास कर हमराही फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागा जिसे घेराबंदी कर पकडा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम टिंकल उर्फ कृष्णपाल शर्मा पुत्र स्व. रामजीलाल शर्मा उम्र 20 साल निवासी तिगलिया मौहल्ला कस्वा खनियाधाना थाना खनियाधाना जिला शिवपुरी का होना बताया आरोपी की जामा तलासी ली गई तो वाई तरफ कमर मे एक 315 बोर का कट्टा पुराना इस्तेमाली खुर्से मिला कट्टे को खोलकर चैक किया तो 315 बोर का जिंदा राउण्ड कट्टा के चैम्बर मे लगा मिला जिसे प्रथक किया गया आरोपी के पेंट की दाहिने जेव मे एक 315 बोर का मिस राउण्ड मिला आरोपी से अवैध कट्टा व राउण्ड का लायेंसेस चाहा तो नही होना बताया जिसपर से अपराध क्रमांक 115/2025 धारा 25/27 आर्म्स का कायम कर विवेचना मे लिया गया आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जेल वारंट प्राप्त होने पर उप जेल पिछोर दाखिल किया गया।

सराहनीय भूमिकाः- निरी. केदार सिहं यादव थाना प्रभारी खनियाधाना, सउनि जगदीश बंजारा, सउनि रामसिहं भिलाला, प्रआर. नरेन्द्र सिहं पाल, प्रआर. नीतू सिह, प्रआर. हीरा सिहं पाल, आर. अरूण शर्मा, आर. अनूप कुमार, आर. हेमसिहं, आर. उमेश लोधी, आर. दीपक किरार, आर. आशीष राजपूत, आर. जयवीर गुर्जर, आर. रवि बाथम, आर. संदीप जाटव, आर. अरविन्द्र सिंह कौरव आर. चालक राहुल लोधी की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने