न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
परशुराम के वंशजों को घर-घर जाकर दिए निमंत्रण पत्र परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित*
शिवपुरी। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्यता पूर्ण तरीके से बनाने को लेकर शिवपुरी शहर परशुराम की वंशजों को घर-घर जाकर दिए निमंत्रण पत्र।
ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं भरत शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर बृहद बैठक आयोजित की गई जिसमें ब्राह्मण समाज के लोगों को प्रेरित किया जा रहा है
20 अप्रैल को शिवपुरी में होने वाले भगवान परशुराम जन्म उत्सव समारोह एवं ऐतिहासिक विप्र महाकुंभ में आने का आमंत्रण दिया जा रहा है ।
मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने कहा कि परशुराम क्षत्रिय विरोधी नहीं थे।वो तो केवल अन्याय, अत्याचार करने वालों का विरोध करते थे। चाहे वो किसी भी वर्ग विशेष के हो, पापियों का संहार करने के लिए उन्होंने अवतार लिया था उन्होंने कहा कि
ब्राह्मण सभी वर्गो के समाजों का मार्गदर्शन रहा है समाज की शिक्षा दीक्षा का कार्य भी ब्राह्मण हमेशा से करता चला आ रहा है देश की आजादी की क्रांति की प्रथम अलख जगाने वाले अमर शहीद मंगल पांडे, चंद्रशेखर आजाद जैसी कई वीर योद्धाओं ने ब्राह्मण कुल में जन्म लिया।
उन्होंने कहा कि अब समय सोने का नहीं है हम सबको घरों से निकलना होगा और संगठित होना होगा, और समाज में पहली कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को इंसानियत की प्रेरणा देनी होगी। उन्होंने 20 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्म उत्सव की पूजा अर्चना को ऐतिहासिक बनाने हेतु एकजुट होकर अपने घरों से निकलकर तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर 20 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे पहुंचने का आवाहन किया ।इस मौके पर पं महावीर उपाध्याय नरेंद्र थापक विजय राजन शर्मा राजकुमार शर्मा डॉक्टर गोविंद विरथरे सुरेश भार्गव लक्ष्मी नारायण शर्मा सुखदेव कन्हौआ एन पी अवस्थी सुरेंद्र पाठक रमेश भार्गव राम सेवक गोंड नरेंद्र पचौरीआदि मौजूद रहे
