निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 147 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन्

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

युवा संगम कार्यक्रम का किया गया आयोजन



निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 147 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन् ।

शिवपुरी, 23 अप्रैल 2026/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं  विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास  विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओ को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को युवा संगम अन्तर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिनशिप मेला आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज 23 अप्रैल 2026 को शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर में युवा संगम का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 147 युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 9 कम्पनियों द्वारा भाग लिया गया, जिसमे 215 युवक युवतियों द्वारा पंजीयन कराया गया इस दौरान 147 आकांक्षी युवाओं का चयन हुआ उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किये गये।

विभिन्न विभागों के द्वारा इस माह 07 स्वरोजगारियों को किया गया लाभान्वित

विभिन्न विभागों में संचालित स्वरोजगार योजनाओं के 7 स्वरोजगारियों को 1 करोड़ 24 लाख से अधिक का इस माह ऑनलाइन हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया।

आज युवा संगम कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को वित्तीय साक्षरता और कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई एवं नशा मुक्ति क़ी शपथ दिलाई गई। 

इस अवसर पर कार्यक्रम में आईटीआई प्राचार्य सचिन कौरव, प्राचार्य डॉ केशव सिंह जाटव, उद्योग केंद्र के सहा प्रबंधक शिवम शिवहरे, प्राचार्य आईटीआई पिछोर नरवीर गुर्जर, ब्लॉक प्रबंधक ग्रामीण आजीविका और आईटीआई शिवपुरी का स्टाफ, शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर से सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने