न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
कोलारस विधानसभा के पिता विधायक, बेटी गांव की सरकार की मुखिया, वहां मुक्तिधाम में हवा हुई टीनशेड, पाइप उखड़े
कोलारस विधानसभा की ग्राम पंचायत खरई के ग्राम खरौना में मुक्तिधाम की टीनशेड व बाउंड्री की राशि निकली, धरातल पर कुछ नहीं
शिवपुरी। जिले की कोलारस विधानसभा ऐसी है जिसने अभी तक सबसे अधिक जिला पंचायत अध्यक्ष दिए। वर्तमान में तो अध्यक्ष के पिता ही विधायक भी हैं,
गांव में अंतिम संस्कार करने के लिए अच्छे मुक्तिधाम तक नहीं है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि जो मुक्तिधाम बदहाल हैं,
चारों तरफ बाउंड्री और बेहतरीन टीनशेड कागजों में बनाकर राशि निकाल ली।
बुधवार को कोलारस विधानसभा की ग्राम पंचायत खरई के ग्राम खरौना में हो रहे अंतिम संस्कार का वीडियो वायरल हुआ।
मुक्तिधाम के चारों तरफ जंगल और झाड़ियां हैं। मुक्तिधाम का आधा टीनशेड हवा में उड़ गया,
जबकि आधा टीनशेड भी अधर में लटक कर गिरने को है। जिन पाइपों पर वो टीनशेड अटका हुआ है, वो भी हवा के झोंको के साथ हिल रहे हैं।
ऐसे में मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया करने वाले लोग इस बात से आशंकित रहते है कि कहीं यह पाइप या अधूरा टीन उनके ऊपर न आ गिरे।
जितेंद्र जैन जिला पंचायत अध्यक्ष थे, और उनके भाई देवेंद्र जैन
कोलारस के विधायक थे, तब जिला पंचायत की 75 प्रतिशत राशि कोलारस को तथा शेष 25 फीसदी में शेष चारों विधानसभा निपटी थीं।
जब इस मुक्तिधाम के बारे में जब जानकारी ली, तो पता चला कि इस मुक्तिधाम के नाम से बाउंड्री एवं टीनशेड की राशि बिना धरातल पर काम किए ही निकाल ली गई।
अब इसे क्या कहेंगे?, दिया तले अंधेरा। क्योंकि कोलारस विधायक वर्तमान में केंद्रीय मंत्री के खासमखास हैं,
बेटी नेहा यादव जिला पंचायत यानि गांव की सरकार की मुखिया (अध्यक्ष) है। हालांकि आजकल तो पूरा परिवार स्वास्थ्य शिविर में जुटा हुआ है।
Jyotiraditya M Scindia Virendra Raghuwanshi
Dr Mohan Yadav
Yashodhara Raje Scindia
