जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना फिजीकल व्दारा शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास शिवपुरी मे जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छठवीं से बारहवीं क्लास तक की छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध मे जागरुक किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा जिले मे महिला संबंधी अपराधों को रोकने एवं कमी लाने के लिये
जिले स्कूल, कॉलेजों एवं शैक्षिणिक संस्थानों पर जाकर महिला एवं बालिकाओं के प्रति होने बाले
अपराधों के प्रति समय-समय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरुक किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के पालन मे,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं सी एस पी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में
आज दिनांक 28.02.2026 को थाना फिजीकल द्वारा थाना क्षेत्र के शासकीय अनुसूचित जाति संयुक्त सीनियर कन्या छात्रावास मे छठवी क्लास से बारहवीं तक की
ल लगभग 70 छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों के संबंध मे जागरुक किया गया।
