हेल्थ कैंप लगने से पहले प्रचार-प्रसार के लिए शहर के मुख्य बाजार से निकाली रैली !



जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

हेल्थ कैंप लगने से पहले प्रचार-प्रसार के लिए शहर के मुख्य बाजार से निकाली रैली !

दो बत्ती से शुरू हुई रैली, माधव चौक पर भटकी, फिर घूमी कोर्ट रोड, मूल भाजपाई रहे नदारद, खास सिपहसलार भी नहीं जुटा पाए भीड़ !

शिवपुरी। सिंधिया परिवार द्वारा पहले लाइफ़ लाइन एक्सप्रेस लाई जाती थी, जिसमें आने वाले डॉक्टर एक माह तक शिवपुरी स्टेशन पर रुक कर लोगों का उपचार करते थे। इस बार मेडिकल कॉलेज में मेगा हेल्थ कैंप रोटरी क्लब एवं माधवराव सिंधिया मिशन की ओर से लगाया जा रहा है। यह शिविर 7 दिन का लगाया जाएगा। जिसमें बड़े शहरों के नामी-गिरामी अस्पताल के डॉक्टर सभी बीमारियों का उपचार करेंगे। 

आगामी 17 से 24 मार्च तक लगने वाले इस मेगा हेल्थ कैंप के प्रचार-प्रसार के लिए 

शनिवार को एक रेली दोपहर 3 बजे निकाली जानी थी। 

दो बत्ती पर पार्क में स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रेली माधव चौक, कोर्ट रोड से अस्पताल चौराहा होते हुए

अमर शहीद तात्याटोपे के समाधि स्थल तक जानी थी।

रेली में शामिल होने के लिए सोशल मीडिया के अलावा लाउड स्पीकर से भी शहर में प्रचार किया था

 रेली में शामिल होकर उसे सफल बनाएं। 

रेली में तीन लोड स्पीकर लगे ऑटो आगे चल रहे थे,

महानगरों के उन अस्पतालों का प्रचार कर रहे थे,

डॉक्टर शिविर में आने वाले हैं।

केंद्रीय मंत्री के खासमखास लोग, कुछ कॉलोनाइजर, व्यवसायियों

नपाध्यक्ष के साथ एक दर्जन महिलाएं व इतने ही सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे। 

रेली माधव चौक पर पहुंची, 

गुरुद्वारा की तरफ घूमने लगे, 

जिन्हें कोर्ट रोड की तरफ घुमाया गया। 

अस्पताल चौराहे से कुछ नेता दूसरी दिशा से अपने घरों को निकल गए। 

 मेगा हेल्थ कैंप में एक ही जगह सभी बीमारियों का उपचार / ऑपरेशन तक किए जाएंगे,

शिवपुरी शहर सहित जिले की जनता को स्वास्थ्य लाभ तो मिलेगा। 

भीड़ देखकर समझ आया जनाधार 

रैली में मूल भाजपाई गायब रहे

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जो खासमखास लोग हैं,

जनाधार का अनुमान भी इस रेली को देखकर आसानी से लग गया। 

रेली महज़ औपचारिकता बनकर रह गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने