भाजपा का कार्यकर्त्ता ही संगठन की असली पूंजी ---श्री जाटव

न्यूज् चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

समाचार 



भाजपा का कार्यकर्त्ता ही संगठन की असली पूंजी ---श्री जाटव 

शिवपुरी जिले के सभी मंडलो में चल रहे हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान वर्ग ।

शिवपुरी --- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार शिवपुरी जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलो में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 दिनांक 30 मार्च से 10 अप्रैल तक चलाया जा रहा हैं 

आज दिनांक 31 मार्च को शिवपुरी विधानसभा के सभी मंडलो में प्रशिक्षण महाभियान का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव,शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन,पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे एवं ओम प्रकाश खटीक ने किया 

शिवपुरी नगर के तीनो मंडलो का प्रशिक्षण अभियान फिजिकल मंडल का गिर्राज मैरिज वाटिका,पुरानी शिवपुरी मंडल का सगुन वाटिका एवं नगर मंडल का मिलन वाटिका में हो रहा हैं 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने प्रशिक्षण महा अभियान के बारे में बताया कि भाजपा का कार्यकर्त्ता ही संगठन की असली पूंजी हैं 

कार्यकर्त्तायों के दम पर ही हम आज देश में सबसे बड़ी पार्टी है 

जिला अध्यक्ष ने कहा की सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को लेकर भाजपा कार्य कर रही हैं

पंडित दीनदयाल जी की भावना के अनुरूप यह अभियान संगठन को और अधिक मजबूती देगा,कार्यकर्त्तायों में राष्ट्र सेवा और नव संचार की दिशा में यह अत्यंत सहायक सिद्ध होगा 

जिला अध्यक्ष श्री जाटव ने बताया की इस दो दिवसीय वर्ग में कार्य विस्तार,वैचारिक अधिष्ठान,भाजपा का इतिहास,बूथ प्रबंधन एवं मन की बात,सोशल मीडिया एवं AI,नमो एप,केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धि पर चर्चा की जाएगी 

श्री जाटव ने कहा की 25 वक्ता जिसमे हरवीर सिंह रघुवंशी,योगेंद्र रघुवंशी,राम स्वरूप रावत,धैर्य वर्धन शर्मा,जंडेल सिंह गुर्जर,अरविन्द बेडर,हेमंत ओझा,गायत्री शर्मा,नेहा यादव,मनीष अग्रवाल,विपिन खेमरिया,मुकेश चौहान,निर्दोष गोयल,गगन खटीक,सुशील रघुवंशी,सोनू बिरथरे,लवलेश जैन,प्रहलाद भारती,गोपाल पाल,नवनीत सेन,भानु जैन,अशोक खंडेलवाल,पूनम राजोरिया,और वेदांश सविता विभिन्न विषयो पर प्रशिक्षण देंगे 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा की कार्यकर्त्तायों का उत्साह और अनुशासन संगठन के प्रति अटूट निष्ठा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी हैं

ऐसे प्रशिक्षण अभियान न केवल कार्यकर्त्तायों की वैचारिक एवं संगठन क्षमता को मजबूत करते हैं और संगठन को नई दिशा और ऊर्जा एवं गति प्रदान करते हैं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने