शिवपुरी। शिवपुरी के चतुर्भुज अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से एक महिला की हालत गंभीर होने का मामला सामने आया है।


News chacha ka Dhamaka

समाचार 

 गलत इंजेक्शन से महिला की हालत गंभीर, अस्पताल स्टाफ पर अभद्रता का आरोप

शिवपुरी। शिवपुरी के चतुर्भुज अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से एक महिला की हालत गंभीर होने का मामला सामने आया है।

 पीड़ित के पति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि डॉक्टर द्वारा लिखे गए इंजेक्शन के स्थान पर मेडिकल स्टाफ ने गलत इंजेक्शन लगा दिया,

 जिससे महिला को रिएक्शन हो गया और सांस लेने में दिक्कत, चक्कर तथा शरीर पर लाल निशान आने लगे।

परिजन महिला को दूसरे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया, 

जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जब शिकायतकर्ता ने अस्पताल पहुंचकर स्टाफ से इस बारे में बात की तो उसके साथ अभद्र व्यवहार कर भगा दिया गया।

पीड़ित ने अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में आवेदन दिया है। 

मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने