न्यूज़ चाचा का धमाका
समाचार
शिवपुरी शहर की सड़कों पर फिर लगे नगरपालिका मुर्दाबाद के नारे,
सीएमओ की बताई गुंडागर्दी
शिवपुरी। मंगलवार को देर दोपहर एकाएक शहर में नारों की आवाज सुनाई दी।
जिसमें बोल रहे थे नगरपालिका मुर्दाबाद, सीएमओ तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी।
प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार को कोसते हुए कांग्रेस की यह विरोध रेली कलेक्ट्रेट पहुंची।
इस पूरे घटनाक्रम का रोचक पहलू यह था कि जो ज्ञापन कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने सौंपा, उसमें देशव्यापी समस्याएं भी शामिल थीं,
शहर में मुर्दाबाद नगरपालिका की हुई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि रसोई गैस सिलेंडर की उपलब्धता कराई जाए,
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाया जाए, मड़ीखेड़ा का पानी शहर के सभी वार्डों के नियमित सप्लाई किया जाए। यह रेली माधव चौक से होती हुई गांधी चौक, अस्पताल चौराहा से होकर कलेक्ट्रेट पहुंची।
