डिटर्जेंट पाउडर से बनाया जा रहा दूध, घी और पनीर डेयरी की आड़ में चल रही थी।

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

समाचार 

नकली दूध, घी व पनीर की फैक्ट्री

डिटर्जेंट पाउडर से बनाया जा रहा दूध, घी और पनीर डेयरी की आड़ में चल रही थी।

प्रसासन मोंन 

बैराड़ कस्बे में शनिवार की दोपहर एक दूध डेयरी की गैस पाइप लाइन में ब्लास्ट हो गया।

प्रशासनिक अमला ब्लास्ट से लगी आग बुझाने के लिए पहुंचा तो पता चला कि 

वहां दूध डेयरी की आड़ में नकली दूध, घी व पनीर की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।

प्रशासनिक अमले ने इस अवैध फैक्ट्री से सड़ा हुआ खोया, डिटर्जेंट पाउडर व रिफाइंड तेज जब्त किया गया है। 

वार्ड क्रमांक-8 बैराड़ निवासी महावीर प्रसाद गुप्ता के मकान को किराए पर लेकर

विवेक पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता  निवासी 

वार्ड क्रमांक-8 दूध डेयरी का संचालन कर रहा था। 

लोग यहां से दूध के साथ खोया, पनीर आदि सामग्री क्रय कर रहे थे

इसके अलावा यहां से थोक में भी दूध, घी, पनीर व खोया की सप्लाई की जा रही थी। 

शनिवार की दोपहर अचानक से दूध डेयरी में ब्लास्ट हुआ,

जिससे वहां आग की लपटे उठने लगीं, 

जिस पर मोहल्ले वालों ने फायर ब्रिगेड को फोन लगाया। जब फायर ब्रिगेड आग बुझाने पहुंची तो पता चला कि मकान में दूध डेयरी की

नकली फैक्ट्री का संचालन हो रहा था, जिसमें डिटर्जेंट पाउडर से नकली दूध के अलावा नकली घी, पनीर, खोआ आदि बनाया जा रहा है। 

इस पर मामले की सूचना तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस को दी गई। 

तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने फैक्ट्री को सील कर दिया।

नकली फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान मकान के एक कमरे में रखे डीप फ्रीजर से करीब 1 क्विंटल फफूंद लगा सड़ा खोआ, 

लगभग 50 किलो तैयार मावा, करीब 1 क्विंटल दूध, 

लगभग 15 किलो घी, 

15 किलो की रिफाइंड कट्टी में 

लगभग 5 किलो रिफाइंड तेल पाया गया। 

मौके पर डिटर्जेंट पाउडर सहित अन्य संदिग्ध सामग्री भी मिली।

सभी सामग्री को मौके पर मौजूद लोगों की उपस्थिति में जब्त कर सील कर दिया गया 

-प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान प्लांट को सील कर दिया किया है। अवैधानिक और खराब सामग्री की जब्ती तैयार की गई है। 

दृगपाल सिंह बैस

तहसीलदार बैराड़


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने