कोलारस कस्बे में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात अर्जुन पाल की हत्या के मामले में मृतक के फुफेरे भाई कप्तान पाल निवासी।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी


समाचार 

कोलारस कस्बे में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात अर्जुन पाल की हत्या के मामले में मृतक के फुफेरे भाई कप्तान पाल निवासी।

गणेशखेड़ा की मानें तो वह कुछ सालों से कोलारस में रवि फोटो वालों की जमीन बटाई पर करता है। इसी के चलते उसका भाई अर्जुन पाल अक्सर उससे मिलने के लिए खेत पर आता जाता रहता था। इसी क्रम में वहां वर्षा कुशवाह भी मजदूरी करने के लिए आती रहती थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। बताया जा रहा है कि इन प्रेम संबंधों के बारे में जब वर्षा के स्वजनों को पता चला तो उन्होंने पहले तो वर्षा का वहां मजदूरी पर जाना बंद करवा दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में जो सामने आया है उसके अनुसार इसके बाद भी दोनों नहीं माने, स्वजनों ने पहले वर्षा को समझाने का प्रयास किया और इसके बाद अर्जुन पाल को भी समझाया कि वह दाेनों एक समाज के नहीं है इसलिए एक नहीं हो सकते। इस कारण वह वर्षा को भूल जाए, लेकिन इसके बाद भी अर्जुन नहीं मान रहा था। इसी के चलते घर वालों ने उसकी शादी का फैसला कर लिया, परंतु सगाई के एक दिन पहले अर्जुन ने वर्षा को घर से भगाने का जो फैसला किया, उससे स्वजनों को लगा कि, अगर यह जिंदा रहा तो वर्षा की शादी नहीं होने देगा। यही कारण रहा कि उन्होंने अर्जुन की हत्या कर दी। 

बाक्स

हत्या से पहले मृतक के पिता से भी कराई फोन पर बात

मृतक के भाई कप्तान पाल का कहना है कि जिस समय वर्षा के स्वजन अर्जुन पाल की मारपीट कर रहे थे, उसी समय उसके मोबाइल पर उसके पिता के फोन आना शुरू हो गए, (क्योंकि अर्जुन के पिता से अर्जुन की शाम को बात हुई थी कि वह गाड़ी से लौट आया है और घर आ रहा है, परंतु वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा था।) इस पर वर्षा के स्वजनों ने अर्जुन की उसके पिता से बात करवाई और इस बातचीत के दौरान उसने अपने पिता को बताया कि उक्त लोग उसे मार रहे हैं और यह उसकी हत्या करने की कह रहे हैं। इसी के बाद अर्जुन के स्वजन एक्टिव मोड में आ गए। 

बाक्स

टूटी सगाई, नहीं हुई गोद भराई 

ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि अर्जुन की हत्या के बाद आज होने वाली वर्षा की सगाई भी टूट गई। सूत्रों का कहना है कि यह बात जब वर्षा की होने वाली ससुराल में पता चली तो उन्होंने इस सगाई को करने से इंकार कर दिया। इसी क्रम में वर्षा की गोद भराई की रस्म का कार्यक्रम में नहीं हो पाया और उसकी सगाई भी टूट गई। 

बाक्स

इनका कहना हैअ

र्जुन अपनी प्रेमिका वर्षा को भगाने के लिए पहुंचा था, इसी दौरान उसके स्वजनों ने उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को नाले के किनारे फेंक दिया। हमने हत्यारोपित दो नामजद और दो से तीन अज्ञात आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित घटना के बाद से फरार हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

गब्बर सिंह गुर्जर

टीआई कोलारस

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने