गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, इंडेन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण ।

न्यूज् चाचा का धमाका 

समाचार

गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, इंडेन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण ।


शिवपुरी, 14 मार्च 2026/ जिले के पोहरी क्षेत्र में रसोई गैस की कालाबाजारी संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 तहसीलदार पोहरी लज्जाराम राजोरिया ने भटनावर स्थित इंडेन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर उपलब्ध गैस सिलेंडरों के स्टॉक की जांच की गई, 

जिसमें पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध पाए गए। 

तहसीलदार ने एजेंसी संचालक को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं 

तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी अथवा अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं 

घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से गैस सिलेंडर बुकिंग की सुविधा का उपयोग करें। 

बुकिंग के पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने