पोहरी नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित



न्यूज चाचा का धमाका 

समाचार

पोहरी नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित ।

शिवपुरी, 14 मार्च 2026/ नगर परिषद पोहरी में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, 

जिसमें नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों, विशेष रूप से सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 

शिविर में चिकित्सकीय टीम द्वारा कर्मचारियों की बीपी, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।

इस अवसर पर नगर परिषद की सीएमओ राधा शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी दिन-रात गर्मी, बरसात और ठंड में नगर की सफाई व्यवस्था संभालते हैं।

नालियों और गंदगी में काम करने के कारण उन्हें कई तरह के संक्रमण का खतरा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष स्वास्थ्य शिविर लगाकर कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है, ताकि समय रहते बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार किया जा सके।

नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि नेपाल वर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना नगर परिषद की प्राथमिकता है। ऐसे शिविरों के माध्यम से कर्मचारियों की नियमित जांच कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

डॉ. थानेदार सिंह ने बताया कि स्वस्थ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में कर्मचारियों की बीपी, शुगर सहित अन्य बीमारियों की जांच की जा रही है। यदि किसी कर्मचारी में बीमारी पाई जाती है तो शासन की योजनाओं के तहत उन्हें आवश्यक दवाइयां और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर के लिए चिकित्सकीय टीम की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसमें डॉ. थानेदार सिंह (चिकित्सक), मनोज कुशवाह (लैब टेक्नीशियन), अरविंद वर्मा (नर्सिंग ऑफिसर) तथा मुकेश सेन (एमपीडब्ल्यू) शामिल रहे। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि नेपाल वर्मा, सीएमओ राधा शर्मा सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।

समाचार क्रमांक 65/2026 ---00---

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने