जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
वन विद्यालय शिवपुरी में एक दिगय अल्पविराम परिचय कार्यशाला आयोजित
शिवपुरी, 25 मार्च 2026/ वन विद्यालय शिवपुरी में प्रशिक्षणार्थियों के मध्य एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ इतनी शक्ति हमें देना दाता के सामूहिक गायन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में राज्य आनंद संस्थान का परिचय मास्टर ट्रेनर अभय कुमार जैन द्वारा दिया गया। इसके पश्चात झगड़ा क्यों होते हैं विषय पर मास्टर ट्रेनर रिजवाना खान द्वारा प्रतिभागियों से रोल प्ले के माध्यम से गतिविधियां कराई गईं, जिसमें शांत समय के महत्व को रेखांकित किया गया।
मास्टर ट्रेनर प्रेम प्रकाश सिरोलिया द्वारा प्रतिभागियों के साथ संवाद कर विवाद के कारणों पर चर्चा की गई तथा अल्पविराम के माध्यम से दृष्टिकोण में परिवर्तन के महत्व को समझाया गया। इस दौरान 6 एवं 9 के उदाहरण के माध्यम से विभिन्न दृष्टिकोणों को स्पष्ट किया गया। कार्यशाला का समापन तोरा मन दर्पण कहलाए गीत के साथ किया गया
