Jitendra Jain Jila Shivpuri
समाचार
कलेक्ट्रेट में बुजुर्ग और दिव्यांगजनों के लिए रैंप की है सुविधा
शिवपुरी, 25 मार्च 2026/ कलेक्ट्रेट में प्रति मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इस जनसुनवाई में वृद्धजन और दिव्यांगजन भी पहुंचते हैं।
इनकी आवश्यकता को देखते हुए कलेक्ट्रेट में रैंप बनाए गए हैं।
इसके अलावा व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई है ताकि बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को पहुंचने में समस्या ना आए।
अक्सर यह भी देखा गया है कि कई बार परिजन को जानकारी न होने के कारण वह सीढ़ियों से ही सभाकक्ष तक पहुंचते हैं।
कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से भी इस प्रकार की खबर प्रकाशित की जाती है कि वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
परन्तु जनसुनवाई में आने वाले आवेदक परेशान न हो इसलिए रैंप और व्हीलचेयर की सुविधा रखी गई है।
