शिवपुरी मैं देवकीनंदन ठाकुर की कथा स्थगित हो गई,अपडेट न होने से विदेश से भक्त शिवपुरी आ गए है ।



न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

समाचार 

शिवपुरी मैं देवकीनंदन ठाकुर की कथा स्थगित हो गई,अपडेट न होने से विदेश से भक्त शिवपुरी आ गए है ।

एसपी आफिस में पासपोर्ट के काम से आए, रशिया से आए भक्तों ने मीडिया से बात करने से किया परहेज ।

शिवपुरी। शहर में देवकीनंदन ठाकुर की कथा भले ही स्थगित हो गई, 

लेकिन विदेशों में उनके भक्तों को जानकारी न होने की वजह से वो शिवपुरी आ गाए। 

हालांकि उन्होंने मीडिया से बात करने से परहेज किया। 1

19 मार्च से शिवपुरी खेड़ापति मंदिर समिति द्वारा देवकीनंदन ठाकुर की कथा का आयोजन कर रही थी।

पिछले दिनों वो कथा यह कहते हुए स्थगित कर दी गई कि ईरान युद्ध की वजह से विदेशी भक्तगण शिवपुरी नहीं आ पा रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर चंदा वसूली को लेकर भी कुछ आरोप-प्रत्यारोप लगे थे। 

उनमें कितनी सच्चाई थी,

यह तो पता नहीं, 

युद्ध के ऐसे माहौल में रशिया (रूस) से दो महिला भक्त शिवपुरी आ गईं।

बुधवार की देर शाम वो ट्रांसलेटर के साथ एसपी ऑफिस में मौजूद आफिस में पासपोर्ट के काम से आई थीं।

उन्होंने बताया कि कथा भले ही स्थगित हो गई,

विदेश से आए यह भक्तगण कुछ दिन रुक कर यज्ञ आदि में भागीदारी करेंगे।

 इतना ही नहीं,

उन्होंने यह भी कहा कि कथा अब नवंबर माह ने होगी, 

तो उस दौरान भी यह लोग आएंगे।

इस दौरान जब उनसे बात करने का प्रयास किया,

तो उन्होंने इंकार कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने