गौ सेवक कल्लू महाराज ने बचाई तोता-मैना के बच्चों की जान, पेश की मानवता की मिसाल*





न्यूज़ चाचा का धमाका

समाचार

गौ सेवक कल्लू महाराज ने बचाई तोता-मैना के बच्चों की जान, पेश की मानवता की मिसाल

दिनारा/जनकपुर। मानवता और जीव सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है, जहां गौ सेवक कल्लू महाराज ने तोता-मैना के मासूम बच्चों की जान बचाकर एक सराहनीय कार्य किया।

जानकारी के अनुसार, कल्लू महाराज सुबह जनकपुर से दूध लेकर लौट रहे थे*। इसी दौरान रास्ते में शुभ यादव नामक बच्चों ने उन्हें सूचना दी कि झाड़ियों में तोता-मैना के छोटे-छोटे बच्चे पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही कल्लू महाराज तुरंत मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक उन बच्चों को झाड़ियों से निकालकर अपने घर ले आए।

उन्होंने बच्चों को सुरक्षित वातावरण में रखकर दूध पिलाया और उनकी देखभाल की*। करीब दो घंटे तक प्रयास करने के बाद आखिरकार तोता-मैना भी वहां पहुंच गई और अपने बच्चों को अपने साथ ले गई। इस तरह समय रहते की गई मदद से उन मासूम पक्षियों की जान बच सकी।

कल्लू महाराज ने बताया कि वे हमेशा से ही गौ माता, पशु-पक्षियों और सभी जीव-जंतुओं की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई बार कुएं में गिरे मोर, नीलगाय, नालियों में फंसी गौ माता और घायल कुत्तों सहित अनेक बेजुबान प्राणियों की जान बचाई है।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई पशु-पक्षी या जीव-जंतु संकट में दिखाई दे, तो तुरंत उन्हें सूचना दें, ताकि समय पर मदद पहुंचाई जा सके। उन्होंने अपना संपर्क नंबर 7389828433 भी साझा किया है।

कल्लू महाराज का कहना है कि “बेजुबान प्राणियों की सेवा करना ही सच्चा धर्म और मानवता है*। जीवन और मृत्यु ईश्वर के हाथ में है, हमारा कर्तव्य केवल सेवा करना है।”

यह कार्य न केवल मानवता का संदेश देता है, बल्कि समाज को भी प्रेरित करता है कि हम सभी को जीव-जंतुओं के प्रति दया, करुणा और जिम्मेदारी का भाव रखना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने