आंख में भी होता है कैंसर शिवपुरी के एक बच्चे की आंख में नजर आया संभावित कैंसर एम्स में होगा ऑपरेशन ।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

समाचार 

आंख में भी होता है कैंसर,


शिवपुरी के एक बच्चे की आंख में नजर आया संभावित कैंसर एम्स में होगा ऑपरेशन ।

एम्स के नेत्र चिकित्सक सुमित बोले: मोबाइल के उपयोग से बच्चों की आंखों का बढ़ रहा तेजी से नम्बर

अभी तक हमने शरीर के विभिन्न हिस्सों में कैंसर की खबरें देखी और सुनी हैं, 

लेकिन आंख में भी कैंसर होता है, जो 18 हजार में से किसी एक को होता है। 

इसी बीमारी के एक संभावित मरीज बच्चे को मेगा हेल्थ कैंप में चिह्नित कर 

एम्स के नेत्र चिकित्सक डॉ सुमित ग्रोवर ने बताया कि इसका हम दिल्ली में निशुल्क ऑपरेशन करेंगे।

डॉ. ग्रोवर ने  विशेष बातचीत में कहा कि जिस बच्चे की आंख में संभावित कैंसर जांच में नजर आया है,

हजारों में एकाध होता है। अभी तो बच्चे की यह बीमारी प्रायमरी स्टेज पर है, तो ऑपरेट हो जाएगी,

फैलती हुई दूसरी आंख तक पहुंच जाती, 

और फिर ऐसे में आंखों को ही निकलना पड़ता है। 

डॉ. सुमित ने कहा कि मोबाइल का असर बच्चों की आंखों पर बहुत तेजी से देखा जा रहा है, 

तथा बच्चों के चश्मे के नम्बर तेजी से बढ़ रहे हैं। 

चतुर्वेदी दंपत्ति ने एक दिन में किए 55 ऑपरेशन

शिवपुरी के चल रहे मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला अस्पताल के नेत्र विभाग को एचओडी डॉ. गिरीश चतुर्वेदी एवं मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग की एचओडी डॉ ऋतु चतुर्वेदी ने मिलकर शनिवार को 55 आंखों के ऑपरेशन किए। 

डॉ. गिरीश चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले तीन दिन में आंखों के 112 ऑपरेशन जिला अस्पताल में किए,

स्वास्थ्य शिविर में चिह्नित हुए। उन्होंने बताया कि आंख में संभावित कैंसर वाले बच्चे को स्क्रीनिंग में उन्होंने ही चिन्हित किया था। 

Jyotiraditya M Scindia

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने