कंटेनर पकड़ा, 48 घंटे बीते न कार्रवाई, न खुलासा दो दिन से रखा कंटेनर, जिम्मेदार अधिकारियों ने साधी चुप्पी, गहराया संदेह ।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

समाचार 

कंटेनर पकड़ा, 48 घंटे बीते न कार्रवाई, न खुलासा

दो दिन से रखा कंटेनर, जिम्मेदार अधिकारियों ने साधी चुप्पी, 

गहराया संदेह ।




फोटो-वन विभाग के कार्यालय के बाहर खड़ा, जब्त किया गया कंटेनर 

पोहरी में वन विभाग की टीम ने वनोपज की तस्करी कर रहे एक कंटेनर को वनोपज की तस्करी करते हुए जब्त किया है। 

कंटेनर को पकड़े हुए वन विभाग की टीम को दो दिन बीत गए हैं, परंतु 48 घंटे बाद भी न तो

उक्त कंटेनर और कंटेनर में सवार लोगों पर कोई कार्रवाई की गई है और न ही इस

तस्करी के संबंध में कोई खुलासा किया गया है। ऐसे में लोगों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

विभागीय सूत्रों का कहना है कि कंटेनर में काफी महंगी वनोपज भरी हुई है, 

यह वनोपज पोहरी और पाेहरी से सटे हुए जंगल से काट कर तस्करी कर कहीं ले जाई जा रही है। 

पोहरी रेंजर श्रुति राठौर के द्वारा की गई हैं, परंतु अभी तक उन्होंने मामले में न तो कोई वैधानिक कार्रवाई की है और न ही कंटेनर को छोड़ा है।

सूत्र इस मामले में सांठगांठ की बात भी बता रहे हैं।

इस संबंध में जब रेंजर श्रुति राठौर से बात की गई तो उनका कहना था कि अभी कंटेनर खोला नहीं गया है, जांच जारी है,

सोमवार को जानकारी दी जाएगी। इस पूरे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कंटेनर खोलने में देरी क्यों हो रही है?

अवैध सागौन, खैर या अन्य कीमती लकड़ी छिपी है, या फिर कोई और बड़ा मामला सामने आने वाला है? 

पोहरी क्षेत्र में पहले भी सागौन और खैर जैसे कीमती पेड़ों की अवैध कटाई के मामले सामने आते रहे हैं, 

वन विभाग की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

बाक्स

इनका कहना है

यह कार्रवाई वन विभाग द्वारा की गई है, कंटेनर में जड़ी-बूटी भरी पाई गई हैं। जड़ी-बूटी कहां से ला रहे थे, कहां ले जा रहे थे आदि तथ्यों की जांच की जा रही है। इससे जुड़े लायसेंस संबंधी दस्तावेज भी मांगे गए हैं। 

सुधांशु यादव

डीएफओ, शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने