न्यूज चाचा का धमाका
समाचार
धर्म और संस्कारों से ही बचेगा भविष्य: महामंडलेश्वर नीलमणिदास जी महाराज ने दिया दिव्य संदेश।
शिवपुरी - खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में गूंजे त्याग और भक्ति के स्वर, मातृशक्तियों ने पुष्पों से खेली होली
खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का एक गरिमामयी और आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ
1008 महामंडलेश्वर नीलमणिदास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को भक्ति, कर्म और संस्कारों के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया गया
मंदिर परिसर में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान महाराज श्री ने जीवन में त्याग और तपस्या के महत्व को रेखांकित किया
यदि हम भक्ति से जुड़े हैं, तो हमें अपने कर्मों की शुद्धि पर ध्यान देना चाहिए उन्होंने एक प्रेरक सूत्र देते हुए कहा कि
हम भगवान की तरफ एक कदम बढ़ाते हैं,
परमात्मा हमारी ओर 60 कदम बढ़कर आते हैं
भविष्य की चुनौतियों और धर्म की रक्षा हेतु आह्वान किया
महाराज श्री ने वर्तमान समय में विलुप्त होते जा रहे धर्म और संस्कारों पर चिंता व्यक्त की भविष्य पुराण का संदर्भ देते हुए
2026 से 2030 तक के कठिन समय के प्रति सचेत किया और बताया कि केवल सात्विक आचरण ही मानवता की रक्षा कर सकता है
कार्यक्रम के दौरान गुड़ी पड़वा के महत्व पर भी विस्तृत चर्चा की गई,
ब्रह्माकुमारी दीदियो ने दिया स्वर्ग समान भारत का संदेश
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने भी अपने विचार रखे उन्होंने कहा कि भारत को “स्वर्ग” बनाने के लिए अच्छे आचरण और चरित्र की आवश्यकता है
नारी शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि जिन नारियों ने अच्छे संस्कार दिए हैं,
भारत स्वर्ग बनेगा उन्होंने कहा, “घर संभालना सहज है,
भगवान के घर (संसार) को संभालना तपस्या है
कार्यक्रम के अंत में मंदिर परिसर में मातृशक्तियों ने
एक-दूसरे पर पुष्प अर्पित कर पुष्प होली खेली और होली की शुभकामनाएं दीं
भक्ति और प्रेम के इस अनोखे उत्सव ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर दिया पूरा परिसर
जय श्री राम और भक्तिमय भजनों से गुंजायमान रहा
