न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर इंद्र देव हुए प्रसन्न ।
जलवायु परिवर्तन का असर: मौसम ने फिर बदली करवट, सुबह से शुरू हुई रिमझिम
खेतों में पकी खड़ी और अधिकांश कटी रखी गेहूं की फसल को नुकसान का आशंका
शिवपुरी। मार्च माह के मध्य में जहां एक तरफ गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था,
शुक्रवार को मौसम ने एकाएक करवट बदली। सुबह से आसमान ओर छाए बादल 8 बजे रिमझिम करने लगे।
जिससे आमजन ने तो गर्मी से राहत महसूस की, तो वहीं किसान के चेहरे पर चिंता की लकीरें आ गई,
क्योंकि अधिकांश फसल कटी हुई रखी है।
क्लाइमेट चेंज यानि जलवायु परिवर्तन का असर कुछ ऐसा हुआ कि अब शायद ही कोई महीना ऐसा गुजरता है,
जिसमें बारिश न हो। आज सुबह से मौसम को देखकर लोग रहा था कि बारिश हो सकती है।
नवरात्रि के लिए महिलाए पुरुष तेज कदमों से मंदिरों की तरफ जा रहे थे कि कहीं बारिश शुरू न हो जाए।
आज सुबह 8 बजे एकाएक रिमझिम बूंदाबांदी शुरू हो गई और देखते ही देखते सड़कें भीग गई।
क्लाइमेट चेंज के बीच अब यह समझ नहीं आता कि गर्म कपड़े अलमारी में रख दें या बाहर ही निकाल कर रखें,
बारिश होते ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाती है। कुल मिलाकर रिमझिम के बीच मौसम खुशगवार हो गया।
