शिवपुरी में भी ऐसी मॉनिटरिंग प्रोजेक्टों की भी हो जाती, तो आज पूरा शहर पानी के लिए परेशान न हो रहा होता

न्यूज चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

शिवपुरी में भी ऐसी  मॉनिटरिंग प्रोजेक्टों की भी हो जाती, तो आज पूरा शहर पानी के लिए परेशान न हो रहा होता ।

स्वास्थ्य शिविर में व्यवस्थाओं को देखने के बाद संसदीय क्षेत्र में लोगों से अपनेपन की बातचीत के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए ।

शिवपुरी। संसदीय क्षेत्र के ही नहीं दूसरे संभाग के भी मरीज शिवपुरी के स्कूल में लगे स्वास्थ्य शिविर में इलाज कराने आए हैं। इस सात दिवसीय शिविर की मॉनिटरिंग के लिए क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया एवं उनकी पूरी टीम लगी हुई है। काश ऐसी मॉनिटरिंग शिवपुरी शहर के लिए स्वीकृत कराए गए सिंध जलावर्धन प्रोजेक्ट की हो जाती, ।

आज गर्मी के मौसम में शहर की जनता पानी के लिए प्राइवेट टैंकरों के भरोसे नहीं होती,


यह प्रोजेक्ट 2 साल में पूरा होना था, जो 18 साल बाद भी अधूरा है।

शिवपुरी में चल रहे मेगा हेल्थ कैंप में सांसद की पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया ने सभी स्थानों पर व्यवस्था देखने के बाद संसदीय क्षेत्र अशोकनगर का रुख किया। 

वहां उन्होंने लोगों से अपनेपन के साथ बातचीत की, तथा महिलाओं के कार्यक्रम में शामिल हुईं। दुकान पर साड़ी और बनाई गई भेलपुरी खाकर उसकी तारीफ भी की। 

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के यह वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर छाए रहे। सुना है कि उनके बाद सांसद के पुत्र भी मेगा हेल्थ कैंप की मॉनिटरिंग करने आएंगे। 

शिवपुरी में चल रहे इस स्वास्थ्य शिविर में लगे स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य प्रशासनिक अमला भी लगा हुआ है।

नगरपालिका के टैंकर भी वहां लाइन से लगे हुए हैं।

यही वजह है कि शहर में सिंध की सप्लाई न आने से लोग महंगे रेट पर प्राइवेट टैंकर खरीदने को मजबूर हैं। 

चर्चा यह भी सरगर्म 

विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में तीनों जिलों के रेडक्रॉस, प्रदेश सरकार के विशेष पैकेज एवं माधवराव सिंधिया ट्रस्ट का आर्थिक सहयोग है।

सामाजिक संस्था इस आयोजन में जुड़ी है, उसने कुछ डॉक्टर उपलब्ध कराए है। यानि काम किसी का और नामचाचा का धमाका  किसी का...

ऐसी मॉनिटरिंग प्रोजेक्टों की भी हो जाती, तो आज पूरा शहर पानी के लिए परेशान न हो रहा होता

स्वास्थ्य शिविर में व्यवस्थाओं को देखने के बाद संसदीय क्षेत्र में लोगों से अपनेपन की बातचीत के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए 

शिवपुरी। संसदीय क्षेत्र के ही नहीं दूसरे संभाग के भी मरीज शिवपुरी के स्कूल में लगे स्वास्थ्य शिविर में इलाज कराने आए हैं।  

सात दिवसीय शिविर की मॉनिटरिंग के लिए क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया एवं उनकी पूरी टीम लगी हुई है। 

काश ऐसी मॉनिटरिंग शिवपुरी शहर के लिए स्वीकृत कराए गए सिंध जलावर्धन प्रोजेक्ट की हो जाती, तो 

आज गर्मी के मौसम में शहर की जनता पानी के लिए प्राइवेट टैंकरों के भरोसे नहीं होती,

 यह प्रोजेक्ट 2 साल में पूरा होना था, जो 18 साल बाद भी अधूरा है।

शिवपुरी में चल रहे मेगा हेल्थ कैंप में सांसद की पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया ने सभी स्थानों पर व्यवस्था देखने के बाद संसदीय क्षेत्र अशोकनगर का रुख किया। 

वहां उन्होंने लोगों से अपनेपन के साथ बातचीत की,

तथा महिलाओं के कार्यक्रम में शामिल हुईं।

दुकान पर साड़ी और बनाई गई भेलपुरी खाकर उसकी तारीफ भी की। प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के यह वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर छाए रहे।

सुना है कि उनके बाद सांसद के पुत्र भी मेगा हेल्थ कैंप की मॉनिटरिंग करने आएंगे। 

शिवपुरी में चल रहे इस स्वास्थ्य शिविर में लगे स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य प्रशासनिक अमला भी लगा हुआ है। 

नगरपालिका के टैंकर भी वहां लाइन से लगे हुए हैं।

 यही वजह है कि शहर में सिंध की सप्लाई न आने से लोग महंगे रेट पर प्राइवेट टैंकर खरीदने को मजबूर हैं। 

चर्चा यह भी सरगर्म 

विश्वस्त सूत्रों का कहना है 

 इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में तीनों जिलों के रेडक्रॉस, प्रदेश सरकार के विशेष पैकेज एवं माधवराव सिंधिया ट्रस्ट का आर्थिक सहयोग है। 

सामाजिक संस्था इस आयोजन में जुड़ी है, उसने कुछ डॉक्टर उपलब्ध कराए है। 

यानि काम किसी का और नाम किसी का...

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने