शिविर में चालू मशीनें लगाई जाए, साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से ठीक हो- प्रभारी मंत्री

न्यूज़ चाचा का धमाका



समाचार

शिविर में चालू मशीनें लगाई जाए, साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से ठीक हो- प्रभारी मंत्री

रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के माध्यम से शिवपुरी में लगेगा विशाल स्वास्थ्य शिविर


शिवपुरी, 3 मार्च 2026/ जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व रोटरी के सहयोग से रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी अंतर्गत 

17 मार्च से 24 मार्च तक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में किया जाएगा।

 इस विशाल रोटरी मेडिकल मिशन अंतर्गत आयोजित शिविर की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई।

प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि शासन गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित हर वर्ग के व्यक्ति की चिन्ता करती है 

और जरूरतमंद की मदद करना शासन का दायित्व है.

 रोटरी मेडिकल मिशन के माध्यम से शिवपुरी एवं शिवपुरी के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाएगा। 

इसमें एम्स, अरविंदो हॉस्पिटल सहित अन्य हॉस्पिटल के डॉक्टर्स मरीजों का निशुल्क इलाज करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह कार्य मानव सेवा का उत्तम उदाहरण है। मेडिकल मिशन के माध्यम से अभी तक हम लाखों लोगों को लाभ प्रदान कर चुके है।

 उन्होंने कहा कि जो भी मशीनें शिविर में मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए लगाई जा रही है,

 वे पूर्ण रूप से चालू हो, बेहतर कार्य करने वाली हो, बंद न हो जिससे बीच में कार्य अवरोध हो। साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था भी उत्तम क्वालिटी की होनी चाहिए। 

11 अथवा 12 मार्च को मैं, पुनः एक बार निरीक्षण के लिए आऊंगा। 

बैठक में 

कलेक्टर श्री चौधरी कहा कि रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के माध्यम से 

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर 17 मार्च से 24 मार्च एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 इस शिविर में अपने-अपने क्षेत्रों से जरूरतमंदों को शिविर में भेजने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। 

कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि जिले में चिन्हांकन शिविरों का आयोजन कर ऐसे मरीजों का चयन करें, जिन्हें उपचार हेतु शिवपुरी में आयोजित शिविर में भेजा जा सके। 

इसके साथ ही शिविर में अधिक से अधिक लोग आएं। 

शिविर में बताया गया कि अभी तक 

लगभग 4200 मरीजों द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन कराया गया है। 551 मरीजों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है,

 ये मरीज सीधा डॉक्टरों से परामर्श लेंगे।

 सीएम राइज स्कूल प्रांगण में आयोजित शिविर में ब्लॉक बाइज व्यवस्था की गई है।

 शिविर के साथ-साथ जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में जांचें की जाने की व्यवस्था की गई है।

 इसके साथ ही शहर के बाहर जो जांचे कराई जाएंगी उनकी अलग से व्यवस्था रहेगी। 

नियुक्त किए गए ऑपरेटर्स का प्रशिक्षण 7 मार्च से प्रारंभ होगा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, 

ओएसडी पुरूषोत्तम पाराशर, 

रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, 

भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, 

पूर्व विधायक प्रहलाद भारती,

 प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य हरवीर रघुवंशी, 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, 

डीन डी.परमहंस, एसडीएम आनंद राजावत, 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्वर, रोटरी के पदाधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारीगण उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने