न्यूज चाचा का धमाका
जीतेन्द जैन जिला शिवपुरीसमाचार
शराब के पैसे नहीं देने पर बजरंग दल के विभाग संयोजक पर हमलाआरोपितों ने गाड़ी फोडी !
देहात थानांतर्गत शुक्रवार की देर रात झांसी तिराहा क्षेत्र में दो युवकों ने बजरंग दल के विभाग संयोजक से शराब पीने के लिए पैसे मांगे।
पैसे नहीं देने पर दोनों ने उनकी कार व मोबाइल फोड़ दिया।
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बजरंग दल के विभाग संयोजक उपेंद्र यादव उम्र 33 साल 27 फरवरी की देर रात 10 बजे अपनी कार से घर आ रहे थे।
झांसी तिराहा पर दो युवकों ने उनकी कार के सामने स्कूटी अड़ाकर उन्हें रोक लिया।
इसके बाद आरोपित उनसे शराब पीने के लिए दो हजार रुपये की मांग करने लगे।
उपेन्द्र यादव ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपितों ने उन पर राड से हमला कर दिया,
जिससे जेब में रखा मोबाइल टूट गया।
इसके बाद आरोपितों ने कार पर भी हमला कर कार का शीशा फोड़ दिया।
इसके बाद आरोपित उपेन्द्र को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
आरोपितों की पहचान दिव्यम सैनी और आशुतोष लोधी निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी के रूप में की गई।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
