News Chacha Dhamaka
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का गरिमामय पूर्ण समापन हुआ
शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का समापन गरिमामय पूर्ण तरीके से हुआ।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव रहीं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि, युवा राजनीति में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आव्हान किया।
उनका कहना था कि युवा अपनी बात बिना किसी भी झिझक के कहना सीखें। कार्यक्रम के दौरान यदि हम कुछ चीज भूल जाए तो बीच में ब्रेक देकर भी अपनी बात कही जा सकती है।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न प्रतिभागियों को अपना वक्तव्य देने के लिए तीन मिनट का समय दिया गया था।
45 विद्यार्थियों के द्वारा आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया।
सभी प्रतिभागियों को फोल्डर एवं किट प्रदान की गई।
सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों का चयन कर इन्हें राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चुना गया।
बाक्स
ये प्रतियोगी करेंगे राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व
जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जोया जाफरी, द्वितीय स्थान पर मंजरी शर्मा, तृतीय सुतिक्ष शर्मा, चतुर्थ स्थान पर मान्या जैन, पंचम स्थान पर निशा गौर, षष्ठम स्थान पर वैष्णवी गर्ग, सातवें स्थान पर प्रिंस पाराशर, आठवां स्थान अंशुदीप शर्मा, नवे स्थान पर अलास्का भार्गव एवं दशवां स्थान क्षितिज पाठक द्वारा प्राप्त किया गया। यह दसों प्रतिभागी अब राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
