न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
कोतवाली पुलिस व्दारा सट्टा खिलवाते हुये पाया जाने पर तीन प्रकरणों मे कार्यवाही करते हुये आरोपियों से कुल 2900 रुपये एवं सट्टा सामाग्री जप्त कर सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो, जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है ।
जिसके पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी जो दिनांक 30.03.26 को अवैध रुप से सट्टा संचालित करने बालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये तीन प्रकरणों मे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर सूचना पर कार्यवाही हेतु फोर्स को मटका पार्क तरफ रवाना किया गया जहां एक व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे फोर्स व्दारा घेरकर पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दीपक जाटव पुत्र रामस्वरुप जाटव उम्र 27 साल नि0 ठकुरपुरा का होना बताया आरोपी से सट्टा अंक पर्ची, एक पेन व 950 रु. नगद जप्त हुये आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपने भाई बन्टी जाटव पुत्र रामस्वरुप जाटव नि० ठकुरपुरा के लिये सट्टे की पर्ची लेना व सट्टे कि सिलग बन्टी जाटव को देना बताया बाद आरोपीगण के विरुध्द अप.क्र. 216/26 धारा 4 सट्टा अधिनियम एवं 49 बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया।
कार्यवाही हेतु फोर्स को पोलो ग्राउण्ड तरफ रवाना किया गया तो एक व्यक्ति मिला जिसका नाम सत्मय राठौर पुत्र कल्याण राठौर उम्र 24 साल नि० नवाब साहब रोड शिवपुरी का होना बताया आरोपी की तलाश ली गयी तो उसके कब्जे से दो सट्टा अंक पर्ची, एक पेन व 550 रु. नगद जप्त हुये आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 217/26 धारा 4 सट्टा अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया।
कार्यवाही हेतु फोर्स को गांधी पार्क तरफ रवाना किया गया तो एक व्यक्ति बलराम कुशवाह पुत्र भरोषी कुशवाह उम्र 56 साल नि जवाहर कालोनी थाना देहात शिवपुरी का होना बताया आरोपी की तलाश ली गयी तो उसके कब्जे से दो सट्टा अंक पर्ची, एक पेन व 1400 रु. नगद जप्त हुये आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 218/26 धारा 4 सट्टा अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया
सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, प्र.आर. 643 शैतान सिंह, प्र.आर. 86 भगवत चतुर्वेदी, प्र.आर. 797 संतोष बैस, आर. 655 दीपक राठौर, आर. 774 राघवेन्द्र रावत, आर. 803 बृजेश जादौन की विशेष भूमिका रही।
