थाना करैरा पुलिस द्वारा मोटर साईकिल चोरी के अपराध क्र 218/26 का खुलासा करते हुये ।




न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

थाना करैरा पुलिस द्वारा मोटर साईकिल चोरी के अपराध क्र 218/26 का खुलासा करते हुये ।

आरोपी नीतेश उर्फ चीनी माहौर से चोरी की 04 मोटर साईकिलें कीमती 2 लाख 85 हजार रुपये की बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।

दिनांक 30/03/26 को आवेदक अजय कुमार गुप्ता निवासी कच्ची गली कस्वा करैरा ने रिपोर्ट की. कि दिनांक 29.03.26 को दोपहर 02.00 बजे उन्होंने अपनी मोटर साईकिल दुकान के बाहर गणेश चौक कच्ची गली पर रखकर वह अपने घर पर चला गया था। एक घंटे बाद दुकान के बाहर रखी अपनी मोटरसाईकिल को देखा तो उस स्थान पर नही मिली। मोटर साईकिल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर से अपराध क्र 218/26 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरूद्ध जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना करैरा पुलिस को इलाका भ्रमण के दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गणेश मंदिर व्हीआईपी मार्ग के पास चोरी की हुई सीडी डीलक्स मोटर साईकल काले रंग की बेचने की फिराक में खडा है हमराह बल को लेकर मुखविर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति मोटर साईकल लिये खडा हुआ दिखा जो पुलिस को आता देखकर भागने लगा जिसे हमराह बल की मदद घेराबंदी कर पकडा जिससे उक्त मोटर साईकल के संबंध में पूछताछ की तो उसने दिनांक 29.03.26 को कच्ची गली गणेश चौक करैरा चोरी करना बताया जुर्म स्वीकार करने पर उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नीतेश उर्फ चीनी माहौर पिता श्यामलाल माहौर उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्र. 11 दीन दयाल नगर थाना करैरा का होना बताया उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से चोरी गई मसरूका मो.सा. सीडी डीलक्स काले रंग की चैचिस नम्बर MBLHAC021.J9M10225 को विधिवत जप्त की। पूछताछ करने पर आरोपी नीतेश ने मस्ते रावत पिता नवाब सिंह रावत नि चितवनी ड़बरा के साथ मिलकर मोटर साईकल चोरी करना बताया एवं डबरा- ग्वालियर से चुराई गई मोटर साईकलें दिहायला गांव में गउ शाला के बने कमरे में रखना बताया जिन्हे विधिवत अपराध सदर में जप्त किया गया। प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी मस्ते रावत पिता नवाब सिंह रावत नि० ग्राम चितावनी डबरा की तलाश जारी है।

सराहनिय भूमिका- थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, प्रआर डैनी कुमार, आर0 895 राधेश्याम जादौन, आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर 1165 मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर 965 सुरेन्द्र रावत, आर रामअवतार गुर्जर थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने