अमेरिका-ईरान तनाव समाप्ति व विश्व शांति की कामना को लेकर 1008 हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

न्यूज् चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन

समाचार

अमेरिका-ईरान तनाव समाप्ति व विश्व शांति की कामना को लेकर 1008 हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ ।

अशोक होटल पिछोर तिराहा क्षेत्र में स्थित 1008 हनुमान जी महाराज मंदिर में विश्व शांति और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को समाप्त करने की कामना के साथ सुंदरकांड का भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी एवं गौ सेवक कल्लू महाराज के नेतृत्व में भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ के पश्चात यज्ञ हवन भी किया गया और भगवान हनुमान से प्रार्थना की गई कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव समाप्त हो तथा दोनों देशों के बीच समझौता और भाईचारा स्थापित हो, जिससे पूरे विश्व में शांति और सद्भाव बना रहे।

गौ सेवक कल्लू महाराज ने कहा कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध होता है तो इसका असर कई देशों पर पड़ेगा और विकास की गति प्रभावित होगी। युद्ध हमेशा विनाश लाता है, जबकि आपसी संवाद और तालमेल से ही समस्याओं का समाधान निकलता है।

उन्होंने कहा कि विश्व में शांति और मानव कल्याण के लिए मंदिर में 24 घंटे अखंड ज्योत जलाने का संकल्प लिया गया है। यह अखंड ज्योत तब तक जलती रहेगी जब तक अमेरिका और ईरान के बीच तनाव समाप्त होकर शांति और मित्रता स्थापित नहीं हो जाती।

कल्लू महाराज ने कहा कि आज के समय में विश्व के साथ-साथ भारत में भी कई प्रकार की चुनौतियाँ और संकट मौजूद हैं। ऐसे समय में भगवान से प्रार्थना करना, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलना ही मानवता के कल्याण का मार्ग है।

उन्होंने सभी लोगों से शांति, भाईचारा और प्रेम का संदेश देते हुए कहा कि जब संसार में शांति होगी तभी विकास और समृद्धि संभव है। अंत में सभी भक्तों ने एक स्वर में प्रार्थना की—


*“संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा*।”

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने