न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन
समाचार
1 करोड़ से अधिक की ठगी: शिवपुरी में साइबर अपराधी ने की,
अश्लील वीडियो और ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ का डर दिखाकर करते थे ठगी
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को अश्लील वीडियो रिकॉ
र्डिंग और ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ का डर दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करता था।
शिवपुरी SP Shivpuri अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
आरोपियों के कब्जे से एक सेंट्रो कार और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
जब्त माल की कुल कीमत लगभग 4.10 लाख रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशभर में चल रहे ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स’ अभियान के तहत की गई।
यह अभियान साइबर अपराध और फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए चलाया जा रहा है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कछौआ के जंगल में कुछ लोग खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को डरा-धमकाकर साइबर ठगी कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया,
जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे अब तक सायबर ठगी के जरिए लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक की रकम कमा चुके हैं,
जिसे उन्होंने मकान, प्लॉट, वाहन और अन्य खर्चों में खर्च कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस की अपील:
किसी भी अनजान कॉल, वीडियो कॉल या डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी से डरें नहीं। ऐसी किसी भी घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
