News Chacha ka dhamaka
देश और समाज को बांटने वाले UGC एक्ट के विरोध में राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज चलायेगा हस्ताक्षर अभियान और एक मार्च को निकलेंगे मशाल यात्रा।
शिवपुरी - केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज के छात्रों को टारगेट करने के लिए लाए गए काले कानून UGC एक्ट से भारत में एक साथ प्रेम भाव से रहने वाले युवा छात्र छात्राएं एक दूसरे के विरोध में खड़े हो जाएंगे !
समाज बल्कि हमारे राष्ट्र को भी बहुत बड़ा नुक़सान होगा। इसलिये राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज इस काले कानून UGC एक्ट के विरोध में घर घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चला रहा है !
27 फरवरी से 1 मार्च तक माधव चौक शिवपुरी पर टेंट लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। युक्ताशय का निर्णय आज शाम सावरकर पार्क में राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज संगठन शिवपुरी द्वारा आयोजित मीटिंग में लिया गया।
प्रेस को दी जानकारी में महेन्द्र जैन भैयन ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा गत जनवरी माह में देश को तोड़ने वाला जो काला कानून UGC एक्ट लाया गया है
पूरे भारत में देश भक्त हर व्यक्ति विरोध कर रहा है इसी क्रम में आज दिल्ली में भी जंतर मंतर पर सवर्ण आर्मी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। और संपूर्ण भारत में अनेक संत महात्मा भी इस काले कानून UGC एक्ट का विरोध कर रहे हैं। शिवपुरी जिले में भी इस काले कानून के विरोध में घर घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
आगामी 27 फरवरी से 1 मार्च तक पूरे शहर में विशाल स्तर पर जन जागरण चलाकर माधव चौक शिवपुरी पर शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक टेंट लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम के समापन पर 1 मार्च को रात्रि में 7 बजे काले कानून UGC एक्ट के विरोध में विशाल मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा जिसकी तैयारियां राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी द्वारा प्रारंभ कर दी गई हैं।
आज सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी की मीटिंग में रिटायर्ड व्याख्याता मधुसूदन जी चौबे सर,महेश शर्मा जी, शत्रुघन तोमर जी, पुरुषोत्तम शर्मा जी,भरत शर्मा जी, अजय जैन आदि ने अपने महत्वपूर्ण सुझावों से सभी को अवगत कराया। आज की मीटिंग में राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी के राम प्रकाश शर्मा, डॉक्टर बी के शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, अतुल सिंह, शरद निगम,राजेंद्र कुमार पाण्डेय, ओ पी शर्मा, आनंद कुमार भार्गव, जय कुमार जैन, आशीष श्रीवास्तव,आदर्श कृष्ण शर्मा, सतीश शर्मा, नीरज कुमार शर्मा, श्याम स्वरूप शर्मा, रमेश कुमार गौड़, महेश जैन,द्वारिका पाराशर, वरुण पाराशर, एम एस, अनिल सिंह भदौरिया, संजीव शर्मा,संजय गौतम, राकेश उपाध्याय, अचल सिंह कुशवाह, संजय जैन, महेन्द्र कुमार नायक आदि अनेक सदस्य उपस्थित थे। मीटिंग का संचालन महेन्द्र जैन भैयन शिवपुरी के द्वारा किया गया।*
