Jitendra jain jila shivpuri समाचार
कियोस्क संचालक ने पत्नी, बेटे व आपरेटर के साथ मिलकर डकारे क लाखों रुपये l
एसपी और कलेक्टर को मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई। अंतत: धोखाधड़ी के शिकार लोगों ने पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह से गुहार लगाई, जिसके बाद विधायक ने मामले में हस्तक्षेप किया और पीड़ित लोगों के साथ थाने तक गए, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ धारा 318(4), 338, 336 (3), 340(2), 61 (2) बीएनएस 2023 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
बाक्स
मोटी ब्याज दर का लालच देकर खुलवाए थे खाते
मुकेश कुशवाह पुत्र जगदीश कुशवाह उम्र 35 साल नि. नरवर रोड सतनवाड़ा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि, सतनवाड़ा कलां निवासी ग्राम प्रमोद कुमार सक्सेना का सतनवाड़ा में एसबीआई बैंक का कियोस्क बैंक है। उक्त कियोस्क का संचालन उनकी पत्नी साधना सक्सेना व बेटे रीतेश सक्सेना द्वारा किया जाता है। कियोस्क सेंटर पर तथा जिस पर अजय खटीक निवासी शिवपुरी आपरेटर है। आज से करीब 7-8 साल पहले प्रमोद सक्सेना, साधना सक्सेना, रितेश सक्सेना, अजय खटीक के द्वारा मुझे व मेरे साथ अन्य गांव वालों को कियोस्क बैंक सतनवाड़ा में खाता खोलने का लालच दिया। उन्होंने कहा कि तुम सभी लोग हमारे कियोस्क बैंक सतनवाडा में खाता खोलोगे तो तुम्हें पैसे जमा करने शिवपुरी नही जाना पड़ेगा, साथ ही तुम लोगों को हमारे यहां अन्य बैंकों की अपेक्षा ज्यादा ब्याज दर मिलेगी। इसके साथ ही अन्य शासकीय योजनाएं आती हैं, उनका भी तुम्हें लाभ मिलेगा। पीड़ितो के अनुसार वह लालच में आ गए उन्होंने कियोस्क में खाते खुलवा लिए।
बाक्स
फर्जी एंट्री की, धोखाधड़ी कर खाते से निकाले रुपये
मुकेश कुशवाह के अनुसार उसने अपना, अपने पिता, मां, पत्नी सभी के खाते कियोस्क सेंटर पर खुलवाए। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी कियोस्क सेंटर पर खाते खुलवाए। मुकेश के अनुसार उसके पिता जगदीश कुशवाह का खाता क्रमांक 36841123598 है तथा उसी बैंक में मां मुन्नी कुशवाह का बचत खाता क्रमांक 35848800130 तथा पत्नी ममता कुशवाह का बचत खाता क्रमांक 35697528040 है। पिताजी के खाते में पूर्व से 29 हजार रूपये जमा थे। 6 जुलाई 2022 से 2 जुलाई 2024 के बीच में 2 लाख 19 हजार रूपये उसने जमा किये थे तथा तीन वर्ष की किसान सम्मान निधि 38 हजार रूपये भी पिता के खाते में जमा हुई। मां मुन्नी के खाते में 53 हजार रूपये की पांच एफडी की थीं, जो एसबीआई कियोस्क के नाम से अजय खटीक ने फर्जी कागज थमा दिया। अजय खटीक द्वारा जगदीश कुशवाह की पासबुक में भी फर्जी तरीके से हाथ से इन्ट्री की गई है।। मुकेश की पत्नी ममता कुशवाह के खाते से भी अजय खटीक द्वारा फर्जी रूप से अंगूठा लगवाकर 32 हजार रूपये निकाले गये हैं। मुकेश के अनुसार उसने 23 दिसम्बर 2025 को एसबीआई बैंक शिवपुरी जाकर पता किया तो उसके पिता, मां, पत्नी के खातों में किताब पर दर्ज रकम के हिसाब से रूपये जमा होना नहीं पाया गया।
बाकस
इन लोगों के साथ भी की गई धोखाधड़ी
इसी तरह कियोस्क संचालक ने रजनी पत्नी प्रताप कुशवाह, रम्मो पत्नि गोपाल कुशवाह, साबो पत्नी लखनलाल कुशवाह, रजनी पत्नी संजय कुशवाह, जयकुमारी पत्नी शंकर कुशवाह, शंकर पुत्र धनीराम कुशवाह, शांति पत्नी शिवराज कुशवाह, कमलाबाई पत्नी करनसिंह कुशवाह, सविता पत्नी राकेश कुशवाह, व सतनवाडा कलां की विमला पत्नी कल्लू राठौर, रानी पत्नी सतोष बाथम, किरन पत्नी गजराज सिंह जाटव, किरन पत्नि गिर्राज जाटव के खातों से तथा गांव के व आसपास के अन्य गांव के लोगों के खातों से भी प्रमोद कुमार सक्सेना, साधना सक्सेना, रीतेश सक्सेना व अजय खटीक द्वारा धोखाधड़ी कर रूपये खातों में जमा करने हेतु लिये गये किन्तु खातों मे रूपये जमा नहीं किये गए। आरोपितों द्वारा आसपास के गांव के अन्य लोगो के साथ भी इसी तरह छलपूर्वक खातें की किताब में इन्ट्री कर धोखाधड़ी कर रूपयो की हेराफेरी की है तथा पासबुक में फर्जी तरीके से इन्ट्री की गई है व फर्जी एफडी कराकर दी गई हैं, जिसका एसबीआई बैंक शाखा शिवपुरी में कोई रिकार्ड नहीं है।
