Jitendra jain jila shivpuri समाचार
नैन्शी राठौर/ राजू राठौर फार्म भरने कालेज आई
नैनसी लड़की ने होटल के कमरे में लगाई फांसी ,
लड़की गांव के ही एक युवक के साथ पहुंची थी होटल युवराज
शव को पीएम हाउस ले जाते उसके स्वजन
फिजिकल थानांतर्गत ग्राम सेसई की एक युवती ने
होटल युवराज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने फिलहाल शव का पीएम करवाकर मर्ग कायम किया !
सेसई निवासी नैनसी पुत्र राजू राठौर उम्र 20 साल सोमवार की सुबह घर से कालेज फार्म भरने जाने की बात कह कर गांव के अंकुश रावत के साथ खिन्नी नाके के पास स्थित होटल युवराज में पहुंची।
जहां दोनों ने कमरा बुक किया और वहां कुछ समय साथ बिताया। इसके बाद उसी कमरे में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इसके बाद अंकुश रावत नैनसी के शव को एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा,
जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने नैनसी को मृत घोषित कर दिया।
अंकुश रावत ने मामले की सूचना फोन करके उसके परिवार वालों को दी,
जिसके बाद परिवार वाले शिवपुरी पहुंचे और नैनसी का पीएम करवाया।
पुलिस ने अंकुश रावत को हिरासत में ले लिया है।
प्रथम दृष्टया अंकुश रावत द्वारा नैनसी के फांसी लगाए जाने की बात कही जा रही है,
हालांकि उसकी यह कहानी इसलिए गले नहीं उतर रही है कि उसकी मौजूदगी में नैनसी फांसी कैसे लगा सकती है।
पुलिस का कहना है कि मृतिका की पीएम रिपोर्ट सामने आने के उपरांत उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
इसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं ग्रामीण सूत्रों की मानें तो युवक किसी अन्य शहर में नौकरी करता है, उसके और नैनसी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे।
पिछले लंबे समय से नैनसी अंकुश रावत पर शादी के लिए दवाब बना रही थी।
ऐसे में
आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच होटल के कमरे में शादी की बात को लेकर ही विवाद हुआ है,
जिसके बाद युवती की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई।
